• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गर्व से कहा- अगले साल से एनडीए की ट्रेनिंग में शामिल हो सकेंगी देश की बेटियां

  • October 14, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गर्व से कहा- अगले साल से एनडीए की ट्रेनिंग में शामिल हो सकेंगी देश की बेटियां
  • NDA में जाना हर युवा भारतीय का सपना होता है। अब इस सपने को हमारी बेटियां भी पूरी कर सकती हैं। अपने मातृभूमि की सेवा का ख्वाब देख रही लड़कियों के लिए यह नौकरी बेहद खास होगी क्‍योंकि उन्हें पहली बार इस परीक्षा में बैठने का मौका मिल रहा।

नई दिल्ली। एनडीए में सेलेक्ट होना हर युवा भारतीय का सपना होता है। अब इस सपने को हमारे देश की बेटियां भी पूरी कर सकेंगी। उन्हें इस साल पहली बार इस परीक्षा में बैठने का मौका मिल रहा है। इसको लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जताई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ-अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में ‘सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका’ भूमिका विषय पर बोलते हुए कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अगले साल से महिलाएं हमारा तीनों सेनाओं के प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) में शामिल हो सकेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सैन्य़ बलों में महिलाओं को शामिल करना पिछले साल शुरू हो गया है जो एक प्रमुख मील का पत्थर है जिसमें महिलाओं को सेना के रैंक और फाइल में शामिल किया गया है।

बीते सितंबर माह में सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिला अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में बैठने की अनुमति का फैसला लैंगिक समानता के मोर्चे पर एक अहम निर्णय रहा। बेटियों की शिक्षा और सेना में लैंगिक विभेद मिटाने की नई लकीर खींचने वाले इस निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में सम्मिलित होने की छूट देते हुए कहा था कि सेना खुद भी खुलापन दिखाए।

लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या कहा गया था और कोर्ट के आदेश पर विभिन्न पक्षों का क्या कहना है ये जानना बेहद ज़रूरी है।सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर जनहित याचिका डालने वाले वकील, कुश कालरा का कहना था कि लड़कियों को 12वीं के बाद एनडीए में जाने का मौक़ा नहीं मिलता था जो संविधान में उन्हें दिए गए अधिकारों का उल्लंघन है। ये चलन छह दशक से ज़्यादा समय से चला आ रहा है और यहां केवल पुरुषों को ही प्रवेश दिया जाता है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

  • March 13, 2026
‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

  • March 13, 2026
‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ

‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ

  • March 13, 2026
संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’

संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’

  • March 13, 2026
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग

  • March 13, 2026
‘नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं’, ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी

‘नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं’, ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज March 13, 2026
  • ‘भारत दोस्त है और होर्मुज स्ट्रेट से इंडिया के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देंगे’, युद्ध के बीच ईरान के राजदूत का बड़ा बयान March 13, 2026
  • यूपी एसआई परीक्षा 2026 सहारनपुर में अभ्यर्थियों के लिए खास व्यवस्था, बारकोड स्कैन कर मिलेगी परीक्षा केंद्र की लोकेशन March 13, 2026
  • जेवी जैन कॉलेज में ‘विकसित भारत 2027 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी March 13, 2026
  • पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास करने के मामले दो महिलाओं समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार March 13, 2026
  • पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, एक अवैध तमंचा व चाकू बरामद March 13, 2026
  • एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर March 13, 2026
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को सहारनपुर में संभावित दौरा March 13, 2026
  • पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में 16 मार्च तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू March 13, 2026
  • ‘Adani-Epstein Files पर America कर रहा ब्लैकमेल’, PM Modi पर राहुल गांधी का सनसनीखेज आरोप March 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez