प्रबंधक पद पर तीसरी बार दीपक राज सिंघल विजई रहे

देवबंद: के एल जनता इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के चुनाव में प्रबंधक पद पर पूर्व दो योजनाओं में प्रबंधक रहे दीपक राज सिंघल एवं जाने माने अधिवक्ता देवी दयाल शर्मा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। कुल 42 मत के सापेक्ष 37 मतों पर चुनाव हुआ जिनमें से 36 मत पड़े जिसमें दीपक राज सिंघल को 24 वोट तथा देवी दयाल शर्मा को 12 वोट मिले।
चुनाव अधिकारी जे वी जैन इंटर कॉलेज सहारनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य कुल भूषण जैन ने बताया कि मतदान सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक हुआ। मतगणना शाम 3:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें प्रबंधक पद के लिए दीपक राज सिंघल को विजई घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए सेठ कुलदीप कुमार ,उपाध्यक्ष पद पर अनुपम वशिष्ठ, उप प्रबंधक पद पर देवी दयाल गर्ग, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार गिरधर एवं सात सदस्य जिसमें डॉ पन्नालाल शर्मा, श्यामवीर त्यागी,श्रवण कुमार सिंघल,अश्वनी मित्तल,अजय कुमार ऋषि,राजेंद्र कुमार शर्मा,संदीप कुमार मनोनीत किए गए। चुनाव अधिकारी कुलभूषण जैन एवं संजय जैन ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।