उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए दीपक राज सिंघल

उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए दीपक राज सिंघल
  • उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल

देवबंद [24CN]। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 3 वर्षीय प्रदेश संगठन के चुनाव में दीपक राज सिंघल को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गया।
प्रेस को जारी ब्यान के अनुसार विगत 7 व 8 सितम्बर को प्रदेश के वृंदावन जिला मथुरा में आयोजित व्यापारी कुंभ एवं 3 वर्षीय चुनावी कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप ने अध्यक्षता पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। इस व्यापारी कुम्भ के अन्य सत्रों में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, चैधरी लक्ष्मी नारायण सहित अनेकों सांसद विधायक मेयर उपस्थित रहे। सम्मेलन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के सामने आने वाली अनेकों परेशानीयों को उपस्थित मंत्रियों के सामने रखा, जिन्हें दूर कराने का सभी ंमंत्रियों ने आश्वासन दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी की चिंता करती है। उन्होने कहा कि व्यापारी तो पार्टी व सरकार की रीढ़   है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी के 3 वर्षीय चुनाव सम्पन्न कराये गये, जिनमें 75 पदों पर चुनाव होना था। प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 125 आवेदन आए थे ,जिनमें कुछ निरस्त, कुछ वापस होने के बाद 61 पदों पर सर्वसम्मति से तथा एक पद पर एक आवेदन के आधार पर पदों की घोषणा की गई, जिसमें मुख्य रूप से मुकुंद मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता एवं दिलीप सेठ दोनों महामंत्री, दीपक राज सिंघल, यशपाल मेनी को उपाध्यक्ष, रमेश डावर प्रदेश मंत्री निर्वाचित घोषित किए गया। सम्मेलन में हजारों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पांचवी बार शीतल टंडन जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए।

नगर इकाई देवबंद अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री वरयाम खान, कोषाध्यक्ष चौधरी सतवीर सिंह, युवा अध्यक्ष अर्जुन सिंघल, संजय सलूजा, देवी दयाल शर्मा, मनोज गर्ग, संजय चावला, अरुण सिंघल, रितेश बंसल, रविंद्र चौधरी , डॉ प्रदीप वर्मा, राजेश अनेजा, देवीदयाल गर्ग, विजय गिरधर, सुधीर गर्ग, अनिल कंसल, राजीव गर्ग एवं भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग घोषित किए गए।