भाकियू भानू के विभिन्न मोर्चो के महानगर अध्यक्ष घोषित

- सहारनपुर में नियुक्ति पत्र सौंपते भाकियू भानू के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन भानू की बैठक में महानगर अध्यक्ष रणधीर पुंडीर ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपकर भाकियू को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
भाकियू भानू की बैठक में महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह पुंडीर ने अंकित यादव को चिकित्सा मोर्चा, दिनेश कुमार को व्यापारिक मोर्चा, मोहित कुमार को युवा व्यापारिक मोर्चा व अंजू राणा को महिला किसान मोर्चा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की तथा सभी नवनियुक्त महानगर अध्यक्षों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए कानसिंह राणा व रणधीर सिंह पुंडीर ने कहा कि हमारा मकसद किसानों को हर मोर्चे पर मजबूत कर उनकी बिजली, पानी, कर्ज माफी तथा गन्ना मूल्य भुगतान जैसी समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि भाकियू भानू किसानों की समस्याओं को लगातार उठाने का काम करेगा ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सके। बैठक में अंकित यादव, दिनेश कुमार, मोहित कुमार, अंजू राणा, आदित्य राठी आदि मौजूद रहे।