सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य घोषित
- सहारनपुर में सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी।
सहारनपुर। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के एल अरोड़ा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनेक प्रदेशों से प्रतिनिधित्व शामिल करने के उद्देश्य से संदीप गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव, देहरादून उत्तराखंड से अतुल चुघ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही नई दिल्ली से वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भारत भूषण अलाहाबादी को वरिष्ठ नागरिकों के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई। इसी अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यालय के रूप में दिल्ली की घोषणा की गई। संस्थापक के एल अरोडा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि संस्था के वालंटियर पूरे देश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्य करने के लिए तैयार है। आने वाले समय में पूरे देश में वरिष्ठ नागरिकों तथा युवाओं को भारी संख्या में संस्था के मिशन से जोड़ा जाएगा।
