जिला वाल्मीकि सभा के चुनाव में विनोद घावरी को समर्थन देने का निर्णय

- सहारनपुर में जिला वाल्मीकि सभा के चुनाव में समर्थन देने की घोषणा करते सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने जिला वाल्मीकि सभा के चुनाव में विनोद घावरी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय वाल्मीकि सभा के प्रदेश महामंत्री सोनी आजाद वाल्मीकि ने जिला वाल्मीकि सभा के चुनाव में विनोद घावरी को समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि समाज के हितों के लिए विनोद घावरी को जिला वाल्मीकि सभा का अध्यक्ष चुना जाना जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से विनोद घावरी को विजयी बनाने की अपील की।
सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धीरज आजाद ने कहा कि समाज की उन्नति व शिक्षा को गति प्रदान करने के लिए विनोद घावरी को विजयी बनाना आवश्यक है। इस दौरान सूरजपाल, राजकमल गहलोत, अमन कुमार, राकेश कुमार, नीरज, प्रमोद सुधा, सोमपाल, मुकेश घावरी, आशीष वाल्मीकि, प्रवीण, निरंजन घावरी आदि मौजूद रहे।