14 मार्च को सहारनुपर में सद्भावना सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
- सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह।
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के मासिक बैठक में आगामी 14 मार्च को हकीकत नगर के रामलीला मैदान में सद्भावना सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। हकीकत नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में किसानों को न्याय, युवाओं को रोजगार, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर लगाम, सामाजिक न्याय, खिलाडिय़ों को उचित सम्मान दिलाने आदि मुद्दों पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि आज किसान बेरोजगार युवाओं की निगाहें राष्ट्रीय लोकदल पर टिकी हुई हैं। जनता बड़ी उम्मीदों के साथ रालोद से आशा लगाए बैठी हैं। ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके लिए कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और किसान परेशान होकर आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहा है।
बैठक में चौ. अरविंद मलिक, रिंकू सोनकर, शरण दास, चौ. जगपाल सिंह, आरती शर्मा, चौ. सतीश एडवोकेट, चौ. बबलू, चौ. नरेंद्र, कमल सोनकर, विजय कुमार, भगतसिंह, सपन कुमार, नरेश, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
