भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में भाजपा को जिताने का लिया निर्णय

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में भाजपा को जिताने का लिया निर्णय
  • भाजपा की नीतियों के बारे जानकारी देते नगरध्यक्ष विपिन गर्ग

देवबंद [24CN] : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनवर इंजीनियर तथा मोर्चा के देवबन्द नगर अध्यक्ष मुर्तजा कुरैशी के द्वारा एक बैठक का आयोजन मौहल्ला पठानपुरा में मौ0 फैजान के निवासी पर किया गया।

बैठक में भाजपा नगरध्यक्ष विपिन गर्ग द्वारा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य तथा समाज में सुरक्षा की भावना पैदा करने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। नगर उपाध्यक्ष राजेश अनेजा ने भी सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। अनवर इंजिनियर ने कहा कि देवबंद के मुस्लिम समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त की और आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया, बैठक की अध्यक्षता अनवर इंजिनियर ने तथा संचालन विकास त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मंत्री उमेश, सैनी, शुभम त्यागी, मोहम्मद रिहान, शाहिद पठान, सुहेल, मून टेलर, एहसान कुरैशी, अकरम, नदीम गौड़ सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।