shobhit University Gangoh
 

एक जुटता के साथ राजनीति में अपनी भागीदारी तय करें कोरी समाज: मंगलसेन कोरी

एक जुटता के साथ राजनीति में अपनी भागीदारी तय करें कोरी समाज: मंगलसेन कोरी
  • कोरी समाज की बैठक को सम्बोधित करते डा0 मंगलसेन कोरी तथा बैठक में मौजूद कोरी समाज के लोग

देवबंद [24CN]: राष्ट्रीय कोरी समाज एंव राष्ट्रीय बुनकर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व एमएलसी डा0 मंगलसेन कोरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि कोरी समाज को एक जुटता के साथ राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चत करनी चाहिए।

डा0 मंगलसेन कोरी क्षेत्र के ग्राम घ्याना में राष्ट्रीय कोरी समाज संगठन की एक विशाल बैठक में समाज के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि आज कोरी समाज को सबसे अधिक आवश्यकता इस बात की है कि वह सब एक मंच पर मजबूती के साथ इकटठा हो जाये। क्योंकि किसी भी संगठन की शक्ति उसकी एकता के अन्दर ही छुपी होती है। उन्होने कहा कि कोरी समाज हमेशा से सरकारें बनवाने में अहम भुमिका अदा करता आया है और इस बार भी विधानसभा चुनाव में सरकार के उत्तर प्रदेश में गठन को लेकर कोरी समाज की अहम भुमिका रहेगी। इसलिये कोरी समाज के एक एक व्यक्ति को अपने अपनी वोट की ताकत को पहचानना चाहिए और एकजुटता के साथ राजनैनिक दलो को अपनी शक्ति दिखानी चाहिए।

प्रदेश महासचिव रामपाल सिंह कोरी ने कहा कि कोरी समाज को कोई भी कमतर आंकने की भूल न करें क्योंकि हम अपना हर काम कराने मंे सक्षम है। उन्होन कहा कि जब हम संगठित होगें तो राजनैतिक भागीदारी भी तभी मिल पायेगी। मण्डल महासचिव अमरनाथ कोरी ने कहा कि कोरी समाज के युवाओं को बढचढ कर संगठन के कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए और कोरी समाज की प्रत्येक समस्या को आगे आकर प्राथमिकता के साथ उठाना चाहिए। पूर्व प्रधान मुनेश कुमार ने कहा कि कोरी समाज अब जागरूक हो रहा है और ये जागरूकता ही आने वाले समय में इस समाज की दशा और दिशा को तय करेगी। देवबंद अध्यक्ष खिलेन्द्र कुमार कोरी ने कहा कि युवा किसी भी देश व समाज की रीढ होते है युवाओं को बुजुर्गो के सरंक्षण में संगठन को मजबूत करने का काम करना चाहिए।

उन्होने कहा कि प्रजातंत्र में संख्याबल अहम होता है और यदि हम एकजुट होकर संख्याबल को बढाते रहे तो वो दिन दूर नही जब राजनैतिक दल स्ंवय ही संगठन के वरिष्ठ लोगों से सम्पर्क कर राजनीति में कोरी समाज की भागीदारी स्वंय करेगें। उन्होने कहा कि वह समाज की किसी भी समस्या को लेकर हर समय संघर्ष के लिये तैयार है और समाज की हर छोटी बडी समस्या के समाधान के लिये भी चैबीस घंटे घर के दरवाजे समाज के सभी लोगों के लिये खुले है।

बैठक में श्यामलाल कोरी, बिजेन्द्र कुमार, मोनू प्रधान नन्हेडा, गुरूपाल प्रधान खेडामुगल,  संजीव उर्फ नीटू प्रधान सहजवा, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता मुनेश कुमार कोरी व संचालन डा0 तेजपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार कोरी दुगचाडा, सतीश कुमार कोरी, दुगचाडा, आदेश कोरी घलौली, रोहित कुमार शिवपुर, जयपाल सिंह उंचागांव, विनोद कुमार पूर्व प्रधान भायला, सुदामा, अजय कुमार महतौली, रविन्द्र धारकी, सुरेन्द कुमार देवबंद, सुमित कोरी गोधना, कुवंरपाल सिरसली बडगांव, अर्जून सिंह दीपाखेडी, श्यामलाल तेजपाल सिंह, दिनेश, राजू, आकाश, रोशनाल, योगेन्द्र, कामेश, विनोद कुमार आदि सहित सैंकडो कोरी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia