पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इन्दिा गांधी की पुण्यतिथि, लौह पुरूश सरदार वल्लभभाई पटेल की मनायी जंयती
 
						- सहारनपुर में सरदार पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन।
सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस सदस्यता अभियान शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनायी गयी और दोनों को नमन कर उनके आदर्षो व सिद्वांतों पर चलने का संकल्प लिया।। आज खाताखेड़ी स्थित मुज्जफरी मस्जिद के पास महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान की षुरूआत की।
इस अवसर पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के सदस्यता कैंप पूरे महानगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, क्योंकि देश की जनता अब भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए युवाओं को भटका रही है और आपसी वैमनस्य बढ़ा रही है। वहीं भाजपा नेताओं के बच्चे ऐश कर रहे हैं, जबकि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि व्यापारी मजबूरी में बचत उत्सव मना रहे हैं, जबकि भीतर से भाजपा की नीतियों से नाराज हैं। देश अब कांग्रेस से नई उम्मीदें लगाए हुए है। सदस्यता अभियान के दौरान लगभग 300 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इमरान कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप जैन, गुलशेर अली, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, बुरियान सैनी, महानगर महासचिव मयंक शर्मा, इकराम खान, नीरज कपिल, धर्मपाल जोशी, जमाल अहमद, खुर्शीद अहमद, महानगर सचिव विपिन कांत, नसीब खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
			 
			 
			 
			 
			