सांसद चंद्रशेखर पर ओडिशा में जानलेवा हमला, ABVP पर लगा आरोप; एक्स पर लिखा- मैं डरूंगा नहीं…

‘दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया’
लगभग 250 के झुंड में आए इन असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम स्थल पर पथराव किया, हिंसा फैलाई, हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।उन्होंने आगे लिखा, यह हमला सिर्फ मुझ पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज को कुचलने का एक षड्यंत्र है।
आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मेरे जनसभा कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के गुंडों ने संगठित तरीके से जानलेवा हमला किया। लगभग 250 के झुंड में आए इन असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम स्थल पर पथराव किया, हिंसा फैलाई, हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और दर्जनों… pic.twitter.com/810OPELHg5
‘हम डरने वाले नहीं है, हम झुकने वाले नहीं हैं…’
उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का है, और यह किसी भी कीमत पर जारी रहेगा। जो सोचते हैं कि हम पर हमले कर हमारी आवाज दबा देंगे, वे यह जान लें- हमारे कदम रुके नहीं हैं, रुकेंगे नहीं!