• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

प्रयागराज में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्‍यक्ष पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने पांच गोली मारी

  • November 9, 2021
प्रयागराज में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्‍यक्ष पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने पांच गोली मारी
  • प्रयागराज के फाफामऊ में भाजपा नेता व जिला किसान मोर्चा के उपाध्‍यक्ष अजय शर्मा को बदमाशों ने सोमवार की रात में पांच गोली मारी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। उनका इलाज स्‍वरूपरानी नेहरू अस्‍पताल में हो रहा है।

प्रयागराज। प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्‍यक्ष अजय शर्मा को गोली मार दी गई। बदमाशों ने सोमवार की रात में वारदात को अंजाम दिया। गंभीर अवस्‍था में उन्‍हें स्‍वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर शहर के निजी अस्‍पताल में उनका इलाज हो रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली पेट व कंधे पर लगी है। उन्‍हें पांच गोली मारी गई है। फिलहाल जानलेवा हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।

आधा दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी

फाफामऊ थाना क्षेत्र के लेहरा गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्‍यक्ष अजय शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि 35 वर्षीय अजय सोमवार की रात में घर से किसी काम से बाहर गए थे। रास्‍ते में अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने उन्‍हें घेर लिया।

बदमाशों ने घेरकर अजय शर्मा को कई गोली मारी

अपने को बदमाशाें से घिरा देख अजय शर्मा बचने के लिए भागने लगे। बदमाशों ने उन्‍हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्‍हें पांच गोली लगी है। गोली पेट व कंधे में लगी है। फायरिंग की आवाज ओर भाजपा किसान मोर्चा के नेता अजय की चीख सुनकर ग्रामीण उस तरफ भागे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

शहर के निजी अस्‍पताल में भर्ती, हालत गंभीर

अजय के परिवार के सदस्‍यों व ग्रामीण पुलिस को सूचना देकर तत्‍काल गंभीर अवस्‍था में उन्‍हें शहर स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। वहां अजय की हालत नाजुक देख स्वजनों ने शहर के आनंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। स्वजनों का कहना है कि अजय शर्मा को आधा दर्जन के करीब पेट और गर्दन के पास गोली लगी है।

कार और बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

घटना के बाद से गांव में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर कार और बाइक से आए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद परिवार के लोगों व ग्रामीणों से पूछताछ किया। इंस्पेक्टर फाफामऊ रामकेवल पटेल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। घायल अजय प्रापर्टी का भी काम करते थे।

 


Post navigation

Prev
Next
बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

  • February 13, 2026
क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज

  • February 13, 2026
यूपी पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग का गठन करेगी योगी सरकार, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

यूपी पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग का गठन करेगी योगी सरकार, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

  • February 13, 2026
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

  • February 13, 2026
125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन

125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन

  • February 13, 2026
BJP सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल बोले ‘मां-बाप को छोड़ कर विदेश में मौज करने वालों के पासपोर्ट हो रद्द’

BJP सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल बोले ‘मां-बाप को छोड़ कर विदेश में मौज करने वालों के पासपोर्ट हो रद्द’

  • February 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया February 13, 2026
  • क्या बुलडोजर की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे? अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर कसा तंज February 13, 2026
  • यूपी पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग का गठन करेगी योगी सरकार, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा February 13, 2026
  • PM मोदी ने BNP की जीत के लिए तारिक रहमान को बधाई दी, कहा-“भारत हमेशा बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा” February 13, 2026
  • टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास, तोड़ा नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड February 13, 2026
  • 125 साल बाद ब्रिटिश काल की छाया से मिलेगी मुक्ति: पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्धाटन February 13, 2026
  • बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट: तारिक रहमान की बीएनपी को स्पष्ट बहुमत, जमात के हाथ लगी निराशा February 13, 2026
  • BJP सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल बोले ‘मां-बाप को छोड़ कर विदेश में मौज करने वालों के पासपोर्ट हो रद्द’ February 13, 2026
  • ‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की तनख्वाह’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग February 12, 2026
  • बैंक कर्मचारियों ने बैंकिग गतिविधियों का किया चक्का जाम, मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर किया धरना-प्रदर्शन February 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez