नियमित खाद्य वितरण की अंतिम तिथि 17 मई 2021 तक बढ़ी

सहारनपुर [24CN] । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह मई 2021 मंे होने वाले नियमित खाद्य वितरण की अंतिम तिथि 17 मई 2021 तक निर्धारित की गयी है। ऐसे अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारक जिनके द्वारा अपने राशनकार्ड पर अभी तक आधार आॅथेन्टिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त नहीं किया गया है, वे कार्डधारक आधार आॅथेन्टिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी श्री सतीश कुमार मिश्र ने कहा कि ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत 20 मई से 31 मई 2021 तक जनपद के अन्त्योदय एवं पी0एच0एच0 योजना के राशनकार्डधारकों को उनके राशनकार्डों पर प्रतियूनिट 03 किलोग्राम गेहूँ एवं 02 किलोग्राम चावल निःशुल्क वितरित किया जायेगा। उन्होने कहा कि समस्त अन्त्योदय एवं पी0एच0एच0 राशनकार्डधारक ई-पाॅस मशीन के माध्यम से अपने राशनकार्ड पर खाद्यान्न प्राप्त कर लें। खाद्यान्न प्राप्त करते समय कोविड-19 के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जायेगा।