shobhit University Gangoh
 

20 दिन से लापता युवक का शव मिला

सहारनपुर [24CN]। नगर कोतवाली क्षेत्र से करीब 20 दिन पूर्व लापता युवक का शव पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कोतवाली बेहट क्षेत्र में वन विभाग के तालाब के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नूरबस्ती निवासी शौकत पुत्र शमशाद विगत 6 जुलाई को अपने घर से लापता हो गया था जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लग सका था जिस कारण परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर नगर कोतवाली में दी थी। इसके बाद पुलिस ने लापता हुए युवक की पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि वह बेहट कस्बे के एक युवक से बात करती थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और आज नगर कोतवाली पुलिस ने बेहट पुलिस को साथ लेकर कस्बा बेहट के मौहल्ला सडक़ पार से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लापता शौकत का शव बेहट के निकट वन विभाग के तालाब के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है। शौकत की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने की चर्चाएं भी गूंज रही हैं।

Jamia Tibbia