शुक्रताल में दो दिन से लापता युवक का शव मिला, मां ने लगाया हत्या का आरोप

नकुड [इंद्रेश]। कोतवाली क्षेत्र के गावं शुक्रताल में दो दिनो से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में खेत मे पडा मिला है। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। युवक की मां ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है।

शुक्रताल निवासी सत्ताईस वर्षीय युवक रवि को शव खेतो मे पडा मिला है। बताया जाता है कि रवि दो दिनो से घर से लापता था। रवि के पिता सत्यवीर की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी। उसकी पत्नी ने डेढ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी थी। घर मे उसकी मां राधा व छोटा भाई है। रवि की मौत से घर में कोहराम मचा है। शनिवार को सुबह उसका शव मिला तो ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोेस्टमार्टम के लिये भेजा।

रवि की मौत से घर मे कोहराम मचा है। रवि की मां ने रवि की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पुलिस भी इस मामले इसी ऐगल से जांच मे जुटी है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव गांव में पहुचा । जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले की तहरीर नंही दी गयी है। तहरीर आने पर सभी संभावनाओ की जांच की जायेगी। दोषी को बख्शा नंही जायेगा।