shobhit University Gangoh
 

मुजफ्फरनगर: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मकान में पड़ा मिला शव

मुजफ्फरनगर: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मकान में पड़ा मिला शव

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शख्स का शव उसके ही मकान में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार ककरौली थानाक्षेत्र के अनुसार ग्राम खेड़ी दरियापुर निवासी 45 वर्षीय ग्रामीण धारा पुत्र हरपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सुबह मकान में पड़ा मिला।

जानकारी लगने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Jamia Tibbia