shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर: जमीन पर पड़ा मिला हेड कांस्टेबल का शव, मौत की वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। उनका शव क्वार्टर में जमीन पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मौत की वजह जानने में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल हरेंद्र जीआरपी थाने में तैनात थे। बताया गया कि वह ह्दय रोगी भी थे। उन्होंने बृहस्पतिवार रात को नाईट ड्यूटी की थी। शनिवार सुबह उन्हें ड्यूटी पर पहुंचना था। वहीं शुक्रवार को दिनभर स्टाफ की तरफ से उन्हें कॉल की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जब वह शनिवार को ड्यूटी नहीं पहुंचे तो जीआरपी थाने से स्टाफ ने हरेंद्र के मालगोदाम रोड स्थित क्वार्टर पर जाकर देखा तो, हरेंद्र का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि मूलरूप से सिरसलगढ़ बागपत के रहने वाले हरेंद्र के बच्चे मेरठ में रहते हैं। वह वर्ष 2018 से जीआरपी थाना सहारनपुर में तैनात थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jamia Tibbia