तीन दिन से डूबे युवक का शव बरामद

- सहारनपुर में यमुना नदी से निकाला युवक का शव व मौजूद भीड़।
मिर्जापुर [24CN]। थाना मिर्जापुर क्षेत्रांतर्गत गांव छज्जा निवासी 17 वर्षीय युवक का शव गोताखोरों ने तीन दिन बाद यमुना नदी से बरामद कर लिया। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्रांतर्गत गांव छज्जा निवासी 17 वर्षीय युवक सुमित तीन दिन पूर्व हरियाणा की सीमा में यमुना नदी में डूब गया था। तीन दिन से यमुना नदी में डूबे युवक सुमित की तलाश की जा रही थी परंतु उसका कुछ पता नहीं लग पा रहा था। आज गोताखोरों ने यमुना नदी में उतरकर डूबे युवक की तलाश की और युवक के शव को लांडा पुल के पास यमुना नदी से बरामद कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। उधर जैसे ही युवक का शव मिलने की सूचना परिजनों में मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।