डीडीओ ने ग्राम प्रधान को किया सम्मानित

डीडीओ ने ग्राम प्रधान को किया सम्मानित
  • सहारनपुर में ग्राम प्रधान को सम्मानित करते सीडीओ विजय कुमार।

सहारनपुर [24CN]। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने ग्राम पंचायत थापुल इस्माईलपुर के ग्राम प्रधान बाबूराम के शासन द्वारा संचालित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल भैंसराऊ के लिए 50 कुंतल भूसा दान करने पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया तथा ग्राम प्रधान बाबूराम के कार्य की सराहना की। इस दौरान साहब सिंह पुंडीर, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।