प्रभातफेरी में दिनों दिन बढ रही संगतों की रौनक, 14 को निकलेगी विशेष प्रभातफेरी

प्रभातफेरी में दिनों दिन बढ रही संगतों की रौनक, 14 को निकलेगी विशेष प्रभातफेरी
  • कीर्तन करता रागी जत्था, कीर्तन श्रवण करती संगतें

देवबंद [24CN]: साहिब श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में निकाली जा रही 11 दिवसीय प्रभातफेरियों की रौनक दिनों दिन बढती जा रही है। चैथे दिन आज प्रभातफेरी की सेवा सरदार जसवंत सिंह व सरदार गुरजंट सिंह के परिवार की ओर से की गई।

बुधवार प्रातः काल प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चैक, रेलवे रोड़, ब्रहमपुरी कालोनी, कैलाश पुरम कॉलोनी होते हुए गुरूद्वारा साहिब पंहुची जहां सरदार जसवंत सिंह व सरदार गुरजंट सिंह के परिवार की ओर से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। ज्ञानी मनोज सिंह, चंद्रदीप सिंह, बबनीश कौर, भोली मनचंदा, चन्नी बेदी आदि ने गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। मार्ग में संगतों ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।

गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 17 नवम्बर तक प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। 14 नवम्बर को विशेष प्रभातफेरी का आयोजन होगा जो टीचर कालोनी व नगर के विभिन्न इलाकों में जाएगी। 19 नवम्बर को प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इस दौरान  सचिन छाबड़ा, मनीष भारती, परमजीत सिंह, जसदीप सिंह नेगी ,बलदीप सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, इंद्रजीत सिंह राणा, राजपाल नारंग, राजपाल राजू, जितेश बत्रा, राजेश छाबड़ा, बिट्टू कपूर आदि मौजूद थे।