shobhit University Gangoh
 

सेवानिवृत्ति के बाद दारुल उलूम पहुंचे विकास प्राधिकरण के लिपिक

सेवानिवृत्ति के बाद दारुल उलूम पहुंचे विकास प्राधिकरण के लिपिक
  • नायब मोहतमिम समेत जिम्मेदारों से की मुलाकात, दी गई भावभीनी विदाई

देवबंद [24CN] : सेवानिवृत्त हुए विकास प्राधिकरण के लिपिक राजकुमार दीक्षित रविवार को दारुल उलूम पहुंचे और जिम्मेदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

दारुल उलूम के मेहमानखाने में मुलाकात के दौरान दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना असजद मदनी, शूरा सदस्य मौलाना अनवारुर्रहमान, मौलाना मुर्तजा आदि ने राजकुमार दीक्षित के कार्यकाल में किए गए कार्यों को सराहा और उन्हें भावभीनी विदाई दी। राजकुमार दीक्षित ने कहा कि उन्हें अधिकारियों और नगर की जनता को बेहद सहयोग और स्नेह मिला है। वह इसे कभी भुला नहीं पाएंगे। समय समय पर वह देवबंद आकर अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करते रहेंगे। इस दौरान अवर अभियंता विपिन कुमार गुप्ता, स्टेनो रमेश पंवार, बाबू अफजाल, फरीद इंजीनियर, नदीम खां इंजीनियर आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia