नृत्यांगना विद्यालाल ने दी कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति

नृत्यांगना विद्यालाल ने दी कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति
  • सहारनपुर में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देती नृत्यांगना विद्यालाल।

सहारनपुर [24CN]। स्पिक मैके के तत्वावधान में चल रही विरासत श्रृंखला के अंतर्गत पंकज मल्होत्रा व शैफाली मल्होत्रा के नेतृत्व में जयपुर घराने से सम्बंधित कत्थक नृत्यांगना विद्यालाल द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

बापूजी नगर स्थित मिनी लैंड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रेजीडेंट अतुल सिंघल, डायरेक्टर अपूर्व सिंघल, प्रधानाचार्य श्रीमती नीति अग्रवाल द्वारा उपस्थित कलाकारों व अतिथियों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कत्थक नृत्यांगना विद्यालाल द्वारा शुद्ध पारम्परिक कत्थक नृत्य ता, तिन, ता व थाट भारतीय संस्कृति आदि का ज्ञान बड़े सुंदर अंदाज में छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात विद्यालाल द्वारा महिसासुर वार्दिनी नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की स्तुति कर उपसिथत छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके सह कलाकार तबले पर प्रियांशु, चतुरलाल, गायन हारमोनियम पर मो. निजाम और पंढत पर आर्यन लाल का पूरा सहयोग रहा।

स्कूल के निदेशक अपूर्व सिंघल ने छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कलाओं से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष अतुल सिंघल व प्रधानाचार्य नीति अग्रवाल द्वारा कलाकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।