shobhit University Gangoh
 

शमशान घाट में घायलावस्था में मिला दलित युवक, फैली सनसनी

सहारनपुर [24CN] । नकुड़ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कस्बा अम्बेहटा के इस्लामनगर रोड स्थित शमशान घाट में एक दलित युवक घायलावस्था में पड़ा मिला। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे गम्भीर हालत के चलते हायर सैंटर रैफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार नकुड़ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कस्बा अम्बेहटा पीर के मौहल्ला गुहा निवासी युवक अरविंद उर्फ छोटू बीती रात्रि घर से घूमने के लिए निकला था परंतु देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की परंतु कहीं उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह के समय किसी ने फोन पर सूचना दी कि अरविंद घायलावस्था में शमशान घाट में पड़ा हुआ है।

नकुड़ कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि शमशान घाट में घायलावस्था में मिले घायल युवक की पहचान मौहल्ला गुहा निवासी अरविंद पुत्र पवन सिंह के रूप में हुई है जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। घायल युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है जिसे चिकित्सकों द्वारा चंडीगढ़ हायर सैंटर रैफर कर दिया है। घायल के भाई महावीर सिंह ने नकुड़ कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाई की हत्या करने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर शमशान घाट में युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार घायल करने की घटना के बारे में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Jamia Tibbia