दलित महिलाओं ने ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

- सहारनपुर में सपा में शामिल दलित महिलाएं
सहारनपुर [24CN]। दलित समाज की कई महिलाआं ने समाजवादी पार्टी में आस्था जताते हुए सपा का दामन थाम लिया। रामपुर मनिहारान विधानसभा की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूबी कौशिक ने आज दलित समाज की कई महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि आज दलित समाज का सपा की ओर तेजी से वजन बढ़ रहा है जिसके बल पर 2022 में उनकी सरकार बनेगी जिसके मुखिया अखिलेश यादव होंगे।
अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में रामपुर मनिहारान विधानसभा की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूबी कौशिक ने कहा कि आज भाजपा की जन विरोधी नीतियों से हर वर्ग पूरी तरह त्रस्त विशेष का दलित समाज का उत्पीडऩ चरण सीमा पर है जिस कारण आज दलित समाज भाजपा को न करने का मन बना चुका है उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल पूंजी पतियों के अलावा किसी भी वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम नहीं किया आज महंगाई चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चली है लेकिन सरकार कागजों में अपनी वाहवाही बटोरने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रही है और 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत का परचम लहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज दलित समाज समाजवादी पार्टी के साथ पूरी तन-मन-धन से जुड़ रहा है और निश्चित रूप से उनके सहयोग के बल पर समाजवादी पार्टी प्रदेश में जीत का परचम लहराया काम करेगी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें और अपने अपने क्षेत्र में सपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने में सहयोग करें।
जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरेशी कहा कि जिन महिलाओं ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्हें पूर्ण मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और सरकार की नाकामियों को भी मजबूती के साथ उजागर करें। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन के प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बंदूखेड़ी, अमित खारी, राव वजाहत, राव लखन फैसल सलमानी, अच्छन यादव बबली, साहनी, पिंकी, रिया, मीनू शिक्षा, पूजा, कुसुम, बबली, वेदपाल, शिवानी, मांगी, लता वैजयंती, रोशनी, शिमला, एवं रेखा सहित आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।