डेयरी संचालकों ने फूंका नगर निगम का पुतला

डेयरी संचालकों ने फूंका नगर निगम का पुतला
  • सहारनपुर में नगर निगम का पुतला फूंकते डेयरी संचालक।

सहारनपुर। एनजीटी के नाम पर डेयरी संचालकों के हो रहे शोषण के खिलाफ आज डेयरी संचालकों ने नगर निगम का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रकट किया और अनावश्यक उत्पीडऩ के खिलाफ 25 जून को नगर निगम पर गाय-भैंसों के साथ प्रदर्शन करने की घोषणा थी। आज डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर एकत्र हुए जहां उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम का पुतला फूंका।

इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने ने कहा कि नगर निगम एनजीटी के नाम पर दूध बेचने वाले डेयरी संचालकों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रहा है जिस कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 6 वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार डेयरी संचालकों का शोषण किया जा रहा था। उनके आंदोलन के बाद नगर निगम द्वारा जगह उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया था जो आज तक भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

उन्होंने कहा कि वह लोग शहर से बाहर जाने को तैयार हैं, लेकिन उनके लिए पहले व्यवस्था की जाए अन्यथा वह लोग शहर से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनजीटी के नाम पर केवल उनका ही शोषण किया जा रहा है, जबकि बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब डेयरी संचालक उन उद्योगों के बाहर प्रदर्शन करेंगे जो एनजीटी के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 25 जून से पहले उनकी समस्याओं का निराकरण न किया गया तो 25 जून को गाय-भैंस के साथ नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान राजेश शर्मा, अमरजीत सिंह, राजेश शर्मा, रणधीर सिंह, रियासत, लियाकत, आशीष, अमित, छोटन, राजू, बलदेव, पप्पू, शाहवेज, रवि, कुलदीप, पवन पाल आर्य, अमित, सौरभ, छोटन, आकाश, अनुज, प्रीतम, पवन लाल, संजू, सुलेमान, सुलेमान, इनाम, अकरम, निसार, पप्पू चैधरी, आदित्य, विकास, विशाल, आकाश, बिट्टू, अजय आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *