उत्तर प्रदेश में भी चलेगी आम आदमी पार्टी की लहर: दहिया

उत्तर प्रदेश में भी चलेगी आम आदमी पार्टी की लहर: दहिया
  • सहारनपुर में पैदल मार्च कर पार्टी की नीतियों की जानकारी देते आप कार्यकर्ता।

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी की जीत की कामना को लेकर पंजाब व हरियाणा होते हुए सहारनपुर पहुंचे रोहतक निवासी पोपट भाई का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष योगेश दहिया के नेतृत्व में पोपट भाई को उत्तराखंड की सीमा पर विदाई दी गई।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की जीत की कामना को लेकर रोहतक के पोपट भाई द्वारा पैदल यात्रा की जा रही है। पंजाब व हरियाणा की यात्रा करते हुए पोपट भाई बीती शाम सहारनपुर पहुंचे थे जहां रात्रि विश्राम के बाद आज यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष योगेश दहिया के नेतृत्व में पैदल ही उत्तराखंड की सीमा तक पार्टी का संदेश पहुंचाया। उत्तराखंड सीमा से पोपट भाई देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान आप जिलाध्यक्ष योगेश दहिया ने कहा कि पोपट भाई जैसा जज्बा हर आदमी में पैदा हो रहा है। इसलिए पंजाब व हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी का तूफान आने वाला है। इस दौरान अमरीश वालिया, चरणप्रीत सिंह, वसीम राजा, सुशील टांक, योगोश, संजय, रविंद्र राठी, अली शान, अनवर, छोटा सैनी आदि मौजूद रहे।