दबंगो ने खेत में काम कर रहे दलितो पर किया हमला, पीड़ितो ने पुलिस से लगायी गुहार

नकुड [इंद्रेश]। कोतवाली क्षेत्र के मानकपुर उर्फ शंभुगढ में दबंगो ने खेत में काम कर रहे दलित पर हमला बोल दिया। हमले में दलित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने को लेकर तहरीर दी है।
मानकपुर उर्फ शंभुगढ़ निवासी दलित युवक अरविंद ने बताया कि गांव में उसके पिता की पटटे की जमीन पर अंबेहेटा निवासी लियाकत, रियासत, अकरम आदि ने अवैध कब्जा कर रखा था। वर्ष 2023 में पुलिस प्रशासन ने इस जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर अरविंद के कब्जे में दे दिया था। अरविंद का कहना है कि तभी से आरोपी उनके परिवार से रंजिश रखते है। पीड़ित अरविन्द विश्व हिन्दू परिषद का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है।
रविवार को अरविन्द अपने बेटे आयुष के साथ खेत में काम कर रहा था। खेत एक अन्य युवक रोहित किराये पर ट्रैक्टर चला रहा था। अरविंद का कहना है कि तभी उक्त आरोपी अपने बेटो के साथ वहाँ आये तथा उनके साथ जाति सुचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच व मारपीट की। उन्होंने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। 112 की गाडी मौके पर आयी तथा उन्होने दोनो पक्षो को अंबेहेटा चौकी पर आने को कहा।
अरविंद ने आरोप लगाया कि पुलिस के जाने के बाद वे अंबेहेटा के लिये अपने खेत से कुछ कदम ही चले थे कि आरोपियो ने एक बार फिर एकजुट होकर रास्ते में ही उनपर हमला बोल दिया। आरोपियों ने अरविन्द को लात घुसे से बूरी तरह से मारा। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ितों का कहना है कि राहगिरो ने उन्हे आरोपियो से छुडाया तो वे कोतवाली में पहुचे तथा पुलिस को आपबीती सुनायी। उन्होंने पुलिस से आरोपियो के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की गुहार लगायी है।