shobhit University Gangoh
 

गोंडा: खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से लगी आग, 8 लोगों की पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक

गोंडा: खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से लगी आग, 8 लोगों की पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक

गोंडा: उत्तर प्रदेश में जनपद गोंडा के कोनिया बनकट गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से अचानक आग लई। जिससे आस-पास के 8 लोगों की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही राजस्व महकमे ने गांव का दौरा किया और आग से हुए नुकसान का आकलन किया है।
PunjabKesari
बता दें कि पूरा मामला धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव का है। जहां के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव के ही गोविंद के घर गैस सिलेंडर से खाना बन रहा था इसी दौरान अचानक आग लग गई जिससे गोविंद की सारी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। वहीं आग ने आस-पास के तकरीबन 8 लोगों के घरों को भी चपेट में ले लिया जिसमें आंधी, मस्तराम, शनिराम, दैशराज, जंगली व गौतम की फूस की गृहस्थी व सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

आग ने पीड़ित परिवारों से सिर छुपाने का घर भी छीना
वहीं ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आठ लोगों का आशियाना जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि लोगों के तन पर पहना हुआ कपड़ा ही बचा है। आग ने पीड़ित परिवारों से खाने पीने के सामान के साथ ही सिर छुपाने का घर भी छीन लिया है।

Jamia Tibbia