shobhit University Gangoh
 

Cyclone Nivar Updates: देर रात तमिलनाडु के तट से टकराया निवार, अगले तीन घंटे में होगा कमजोर

Cyclone Nivar Updates: देर रात तमिलनाडु के तट से टकराया निवार, अगले तीन घंटे में होगा कमजोर

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से पैदा हुआ चक्रवात ‘निवार’ रौद्र रूप धारण कर देर रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट के टकराया। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हुई। हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के मुताबिक ये चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 3 घंटों में कमजोर पड़ जाएगा। एक लाख से अधिक लोगों को निकालकर शिविरों में खा गया था। तूफान को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद कर दिया है। चेन्नई से गुरुवार सुबह सात बजे तक विमानों का संचालन बंद कर दिया गया था। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के प्रभावित इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 30 टीमें तैनात की गई हैं।

निवार चक्रवात को देखते हुए तमिलनाडु के 13 जिलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है। पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्र में भी अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों समेत एक लाख से अधिक लोगों को प्रभावित इलाकों से निकालकर एक हजार राहत शिविरों में रखा गया है। प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि किसी भी हालात से निपटने के लिए 50 टीमें तैयार रखी गई हैं। इनमें से 30 टीमों को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के संभावित प्रभावित इलाकों में तैनात भी कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, ओडिशा के कटक और केरल के त्रिसूर में 20 टीमों को रिजर्व रखा गया है। चक्रवात पर गहरी नजर रखी जा रही है। राज्य और केंद्रीय विभागों के बीच तालमेल बना हुआ है।

रद ट्रेनों का पूरा किराया होगा वापस

निवार को देखते हुए दक्षिण रेलवे ने कई विशेषष ट्रेनों को रद कर दिया है। रेलवे ने कहा है कि जो ट्रेनें रद की गई हैं, यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस कर दिया जाएगा। यात्रा की तारीख से छह महीने के भीतर पैसे वापस लिए जा सकते हैं।

Jamia Tibbia