साइबर क्राइब पुलिस ने पीडि़त के खाते से ठगी गई 42 हजार 960 रूपए की धनराशि कराई वापस

साइबर क्राइब पुलिस ने पीडि़त के खाते से ठगी गई 42 हजार 960 रूपए की धनराशि कराई वापस
  • सहारनपुर में पुलिस लाईन में पीडि़त का मोबाइल वापस करते एसएसपी।

सहारनपुर। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से पीडि़त के खाते से ठगी गई लगभग 43 हजार रूपए की धनराशि उसके खाते में वापस कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत 13 जुलाई को वादिया समरजहां पुत्री जमील अहमद निवासी मौहल्ला बहाउद्दीन थाना गंगोह ने थाना साइबर क्राइम में लिखित तहरीर देकर बताया था कि साइबर ठगों द्वारा फर्जी समाजसेवी बनकर 5 लाख डालर की धनराशि देने का झांसा देकर उससे उक्त धनराशि के टैक्स के रूप में 42 हजार 960 रूपए अपने खाते में डलवा लिए थे। इस सम्बंध में थाना साइबर क्राइम में धारा-318(4), 319(2) बीएनएस, 66डी आईटी एक्त में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। आज थाना साइबर क्राइम पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार व निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त कार्यवाही करते हुए वादिया समरजहां पुत्री जमील अहमद निवासी मौहल्ला बहाउद्दीन थाना गंगोह साइबर क्राइम ने खाते से ठगी गई 42 हजार 960 रूपए की शत-प्रतिशत धनराशि बैंक से तालमेल बैठाकर पीडि़त के खाते में वापस करा दी है।


Leave a Reply