राज्यमंत्री की मां के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

राज्यमंत्री की मां के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
  • सहारनपुर में अपनी मां की शवयात्रा के साथ चलते राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी।

रामपुर मनिहारान।। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास व संसदीय कार्यमंत्री जसवंत सैनी की माता श्रीमती सोमवती का बीमारी के चलते निधन हो गया। गमगीन माहौल में श्रीमती सोमवती का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव आजमपुर मतबत्ता में किया गया जहां उनके ज्येष्ठ पुत्र व राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने उन्हें मुखाग्नि प्रदान की।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास व संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी की माता श्रीमती सोमवती को उपचार के लिए एक सप्ताह पूर्व ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी की माता श्रीमती सोमवती के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक, व्यापारिक व समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना प्रदान की। बाद में गमगीन माहौल में श्रीमती सोमवती का अंतिम संस्कार राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के पैतृक गांव आजमपुर मजबत्ता में किया गया।

इस दौरान विधायक चौ. कीरत सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक डा. मामचंद लाम्बा, डीसीबी के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह जुड्डा, डीसीडीएफ के सभापति कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौ. नक्षत्र पंवार, खंड विकास अधिकारी के. पी. श्रीवास्तव, एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, भाजपा महानगर चुनाव संयोजक शीतल विश्नोई, पदम सिंह ढाएकी, दिनेश सेठी, कुलवीर राणा, राजेश जौहरी सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।