सूचना विभाग की प्रदर्शनी में उमड़ी दर्शकों की भीड़

सूचना विभाग की प्रदर्शनी में उमड़ी दर्शकों की भीड़
  • सहारनपुर में जनमंच सभागार में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक। (छाया: सुरेंद्र चौहान)

सहारनपुर। जनपद में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में आम जनता को अवगत कराने के उद्देश्य से लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन अनेक लोगों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जनमंच सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 58 चित्रों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्रदर्शनी में सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास पर आधारित उत्तर प्रदेश नम्बर वन की थीम पर सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाएं एवं उनकी जनकल्याणकारी उपलब्धियों तथा ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को उच्चतम स्तर पर ले जाने के साथ ही भारत द्वारा जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की सहभागिता को प्रदर्शित करती इस प्रदर्शनी में आम जनता को आकर्षित किया।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनता से अपील की कि जनमंच सभागार में लगी विकास प्रदर्शनी को देखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल करें तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि इस प्रदर्शनी को देखने के बाद सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कम समय में मिल रही है।