इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी

इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी
फोटो पेटरोल पंपो पर तेल लेने के लिये खडे टरेक्टर

नकुड 5 मार्च इंद्रेश। इरान इजराईल अमरिका युद्ध कारण हार्मुज स्र्टेट के बंद होने के कारण तेल की कमी के आशकंा के चलते किसान डीजल लेने के लिये पेटराल पंपो पर जुटने लगे है। जिससे पंपो पर डीजल लेने वालो की भीड लगने लगी है।

इरान अमेरिका व इजराईल के मध्य चल रही जंग के कारण लोग तेल की कमी के कारण तेल की दर बढने की आशंका से त्रस्त है। उनका कहना है कि यदि तेल की कमी हुई तो किसानों को परेशानी का सामना करना पडेगा। सिंचाई , जुताई व अन्य कृषि कार्य प्रभावित होगे। ऐसे मे किसान डीजल का स्टाक करने के लिये डरम लेकर पेटरोल पंपो पर भीड लगा रहे है।

गुरूवार को नगर के गंगोह रोड स्थित पेटराल पंप मे बडी संख्या लोग टरेक्टर लेकर डीजल लेने के लिये पंहुचे। आम दिनों मे जंहा पेटरोल पंप खाली पडे रहते थे अब लडाई के चलते किसान तेल के दाम बढने व तेल की कमी होने की आशंका से त्रस्त है। ऐसे हालात में एक पैनिक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

 


Leave a Reply