प्रदेश में सरकार के दावों की पोल खोल रहे अपराधी: पुंडीर

- सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में अपराधी मस्त हैं और जनता बेहाल बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का राग अलाप रहे हैं। जबकि अपराधी सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं।
देवबंद [24CN] : बृहस्पतिवार को डाकबंगले पर शशिबाला पुंडीर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं को हल कराने को लेकर कतई गंभीर नहीं है। उल्टा जनता का शोषण किया जा रहा है। कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पुलिस, पूर्ति विभाग और विद्युत निगम से जुड़ी समस्याएं पूर्व विधायक के समक्ष रखीं। जिस पर शशिबाला पुंडीर ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उनके समाधान की मांग की। इसमें टोनी गुर्जर, सत्यम जाटव, रोहित शर्मा, हुसनैन गौड़, मुस्तफा सिद्दीकी, बबलू अंसारी, सफीउल्ला, शाहजहां अंसारी, डा. जुबैर आलम, जयप्रकाश पाल, सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली, हाजी जिंदा हसन आदि मौजूद रहे।