shobhit University Gangoh
 

क्राइम ब्रांच व फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे पांच शातिर बदमाश, लाखों की नगदी व चोरी का तार बरामद

क्राइम ब्रांच व फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे पांच शातिर बदमाश, लाखों की नगदी व चोरी का तार बरामद
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा मुठभेड़ में दबोचे गए शातिर बदमाश व जानकारी देते एसपी देहात।

सहारनपुर [24CN]। थाना फतेहपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर गांव धतौली मुगल के जंगल में हुई चोरी का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी, विद्युत तार, मैक्स पिकअप गाड़ी व अवैध असलाह बरामद कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज कुमार राय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना फतेहपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुड्ढाखेड़ा पुंडीर हिंडन नदी पुल के पास से पांच शातिर तार चोरों राशिद पुत्र महबूब, रोहित उर्फ रकी पुत्र सीताराम, मौहम्मद शाहबाज उर्फ चांद पुत्र यासीन निवासीगणी पीकी थाना कोतवाली देहात, गुलशेर पुत्र रिजवान निवासी मौहल्ला वाजदारान थाना कुतुबशेर, दिलशाद पुत्र गफूर निवासी पानसर थाना बेहट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 मीटर तार, 1 लाख 80 हजार रूपए की नगदी, मैक्स पिकअप गाड़ी संख्या यूपी एटी-0123, एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक नाजायज चाकू व 18 विद्युत इंसुलेटर बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia