पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण ही सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान: वर्मा

- सहारनपुर में किसानों की बैठक को सम्बोधित करते भगतसिंह वर्मा।
सहारनपुर [24CN]। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक जितनी भी सरकारें आईं। सभी सरकारों ने किसानों का शोषण किया है। इसलिए सभी कौमें स्वयं को किसान मानकर एकजुट होकर पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन की तैयारी करें।
भगतसिंह वर्मा आज यहां बलियाखेड़ी विकास खंड के गांव नोजली में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की अधिकतम आबादी किसान है परंतु किसान ार्म, सम्प्रदाय व जातियों में बंटा हुआ है। इसलिए किसान न्याय और हकों वंचित व शोषित है। उन्होंने कहा कि आज हम किसानों को जगाने के लिए पांव-पांव- गांव-गांव निकले हैं ताकि देश के किसानों को उनका हक, बिजली, पानी, खाद, गन्ने व फसलों का उचित दाम मिले तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश जनता खुशहाल हो। उन्होंने कहा कि जिस दिन पृथक पश्चिम प्रदेश बनेगा उस दिन पश्चिम प्रदेश का दुनिया का सबसे बेहतर व अमीर प्रदेश होगा।
प्रदेश महासचिव आसिम मलिक ने कहा कि भगतसिंह वर्मा पिछले दो दशकों से किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सब जानते हुए भी जनता खामोश है। उन्होंने कहा कि एक-एक मुसलमान को भगतसिंह वर्मा के संघर्ष में शामिल होकर अपने आपको पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अशफाक उल्ला और वीर अब्दुल हमीद साबित करना होगा।
बैठक को राष्ट्रीय महासचि रविंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में अब्दुल रहमान, इकराम प्रधान, इसरार प्रधान, इश्तखार प्रधान, जमील अहमद, मुंतजीर, गुलजार, शाहनवाज, रमजान, उस्मान, साबिर, गयूर, अब्दुल कादिर, मा. अमीर आलम समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।