अपनी सेवा-व्यवहार और कार्य से निगम की अच्छी छवि बनाएं: नगरायुक्त
- सहारनपुर में निगम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित करते नगरायुक्त शिपू गिरि।
सहारनपुर। शहर में निगम की सभी बिल्डिंग, शौचालय, एमआरएफ सेंटर आदि कोई भी बिना पेंटिंग के ना रहे। सभी प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गो, चैराहों एवं तिराहों पर सफाई के साथ साथ लाईट की व्यवस्था दुरुस्त रखें। फव्वारे चालू रखें और सड़कों पर गड्ढेघ् न रहें। प्रमुख मार्गो, मोहल्लों-कॉलोनियों और चैराहों-तिराहों व नाले-नालियों की सफाई सभी सफाई निरीक्षक व सफाई नायक स्वयं खड़े होकर कराएं। सभी अधिकारी और कर्मचारी अगले एक सप्ताह तक फील्ड में रहकर अपने-अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें।
ये निर्देश नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज शाकुंभरी सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण तथा निकट भविष्य में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अपनी सेवा, मृदु भाषा और अच्छे व्यवहार तथा कार्य से लोगों के बीच निगम की श्रेष्ठ छवि बनाएं। नगरायुक्त ने शहर में वेंडरों को डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करने का सुझाव देते हुए साफ सफाई रखने वाले वेंडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने को भी कहा। उन्होंने निगम परिसर को भी और अधिक व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
नगरायुक्त ने ज्ञानागढ़, हुसैनबस्ती, मातागढ़, पुराना घास कांटा व कमेला कॉलोनी स्थित एमआरएफ सेंटरों की स्थिति के सम्बंध में एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों एवं सफाई मित्रों को डेªस कोड में रहने पर जोर देते हुए कहा कि डेªस कोड से न केवल उन्हें एक अलग पहचान मिलती है अपितु सुरक्षा की दृष्टि से भी उसका महत्व है। बैठक में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव व बिकास धर दुबे सहित सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
