shobhit University Gangoh
 

Covid-19: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 30 लाख पार, 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Covid-19: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 30 लाख पार, 56 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली  भारत में कोरोना वायरस के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गए, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। देश में अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नए मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई।

PunjabKesari

देश में अब कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस के 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत हैं। भारत में Covid-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से अधिक हो गये थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 22 अगस्त तक देश में कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 8,01,147 नमूनों की जांच हुई है।

कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे अधिक 4954 बढ़कर 1,69,833 हो गई और 297 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,995 हो गया। इस दौरान 9,241 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,80,114 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 1586 बढ़ने से सक्रिय मामले 89,389 हो गए। राज्य में अब तक 3189 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8593 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,52,638 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। इसके बाद ओडिशा में मरीजों की संख्या 1037 बढ़ने से सक्रिय मामले 22861 हो गए। राज्य में 1773 लोगों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या 52277 हो गई है जबकि 399 लोगों की मौत हुई है।

Jamia Tibbia