shobhit University Gangoh
 

Covid-19 मरीजों के इलाज के लिए इस महीने के अंत तक रेमडेसिवीर के मिलने की संभावना

Covid-19 मरीजों के इलाज के लिए इस महीने के अंत तक रेमडेसिवीर के मिलने की संभावना

 

  • इस महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकती है रेमडेसिवीर दवा
  • कोरोना वायरस के खिलाफ रामबाण इलाज मानी जा रही है यह दवा
  • DCGI से मिल चुकी है एंटी वायरल इंजेक्शन रेमडेसिवीर को मंजूरी

नई दिल्ली
Covid-19 के खिलाफ जंग में बड़ा हथियार माने जा रहे रेमडेसिवीर (remdesivir) के इस महीने के अंत तक मार्केट में पहुंच जाने की उम्मीद है। भारतीय ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने हाल ही में कोरोना मरीजों के लिए इमर्जेंसी केस में इस दवा के उपयोग की अनुमति दी थी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में ही तैयार रेमडेसिवीर जल्द ही उपलब्ध होगा। ‘रेमडेसिवीर ‘ इंजेक्शन एंटी वायरल इंजेक्शन है। यह इंजेक्शन SARS और MERS-CoV जैसी बीमारी के लिए पर कारगर साबित हुआ है, इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक बहुत संभावना है कि यह कोरोना पर भी असरकारक साबित होगा।

भारतीय ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI), वीजी सोमानी ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना के इलाज के लिए रेमडेसिवीर के उपयोग की अनुमति दे दी थी। यह जानकारी हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने दी थी। हालांकि डीसीजीआई की तरफ से इस बात को पूरी तरह साफ किया गया है कि रेमेडिसिवर का उपयोग केवल आपातकालीन स्थिति में ही किया जा सकता है।

इबोला के लिए तैयार हो रही थी दवा
रेमडेसिवीर दवाई का ट्रायल इबोला वायरस के इलाज को ध्यान में रखकर किया जा रहा था। लेकिन यह दवा इबोला के उपचार में किए गए क्लिनिकल ट्रायल को पास नहीं कर पाई थी। इसके चलते इस दवाई को इबोला ट्रीमेंट के लिए उपयोग नहीं किया जा सका।

Jamia Tibbia