• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

COVID-19 in UP: कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में UP में 223 की मौत व रिकॉर्ड 38055 नए मामले आए

  • April 25, 2021
COVID-19 in UP: कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में UP में 223 की मौत व रिकॉर्ड 38055 नए मामले आए
Second Strain of COVID-19
  • Corona Virus in UP COVID-19 Death toll is increasing उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 38055 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसी बीच में 223लोगों की सांसे भी थम गई हैं।

लखनऊ । कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर उत्तर प्रदेश में रोज ही अपना रौद्र रूप दिखा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटों का जो आंकड़ा आया है, वह बेहद ही डराने वाला है। तमाम उपाय के बाद भी मौत की संख्या के साथ ही नए संक्रमितों का आंकड़ा लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। इसके बीच अस्पतालों में बेड, इंजेक्शन, ऑक्सीजन और दवा की भयंकर कमी है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 38055 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसी बीच में 223 लोगों की सांसे भी थम गई हैं। अस्पतालों के साथ ही दुकानों पर ऑक्सीजन की भीषण किल्लत के बीच में कोरोना वायरस की दूसरी स्ट्रेन फेफड़ों पर हमला बोलकर लोगों की सांस ही थाम दे रही है। लोग ठगे से महसूस कर रहे हैं और डॉक्टर्स असहाय और लाचार होते जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में इलाज के बाद 23,231 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या संक्रमितों की संख्या करीब पौने तीन लाख है। इस समय प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है और अब तक 10959 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 7,52,211 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कल प्रदेश में 2,25,960 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3,95,40,989 सैंपल्स की जांच की गई है।

लखनऊ की हालत सबसे दयनीय: प्रदेश में राजधानी लखनऊ की हालत सबसे दयनीय है और दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही है। लखनऊ में बीते 24 घंटे में 42 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5461 नए संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में फिलहाल 53143 एक्टिव केस हैं और कुल मिलाकर 1648 लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी में 2786 नए संक्रमित मिले हैं जबकि दस लोगों ने 24 घंटे में दम तोड़ा है। कानपुर में 13 लोगों की मौत हुई है और 2040 संक्रमित मिले हैं। प्रयागराज में लखनऊ के बाद सर्वाधिक 15 मौत हुई है। यहां पर 1468 नए संक्रमित मिले हैं। आगरा में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 घंटे में 409 नए संक्रमित केस सामने आए हैं।

मेरठ में 1745, मुरादाबाद में 1351, गोरखपुर में 1344, बरेली में 1024, गौतमबुद्धनगर में 970, झांसी में 955, गाजीपुर में 940, जौनपुर में 732, लखीमपुर खीरी में 644, गाजियाबाद में 585, चंदौली में 522 तथा शाहजहांपुर में 501 नए संक्रमित मिले हैं।

वैक्सीनेशन भी जारी: प्रदेश में अब तक 96,79,557 लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 19,43,675 लोग ले चुके हैं।

रेमडेसिविर उपलब्ध : अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर के अब तक 18,000 इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं। रेमडेसिविर के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि डॉक्टर की दवा की पर्ची दिखाने पर ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए ताकि होम आइसोलेशन में लोगों को परेशानी न हो। प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है। जिसके माध्यम से अस्पतालों को कब, कहां, कितनी ऑक्सीजन जा रही है, इसकी निगरानी की जा रही है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

 


Post navigation

Prev
Next
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026
विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

  • March 26, 2026
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026
‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

  • March 26, 2026
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026
  • ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद March 26, 2026
  • अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’ March 26, 2026
  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez