ईदगाह की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, दिया ज्ञापन

ईदगाह की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, दिया ज्ञापन
  • सहारनपुर में नगरायुक्त को ज्ञापन देते पार्षद।

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर ईदगाह में नमाज की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईदगाह के मैनेजर शाहिद जुबेरी के साथ नगर आयुक्त शिपू गिरी से मुलाकात कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की।

इस दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जलभराव की समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त शिपू गिरी को अवगत कराया कि अंबाला रोड स्थित नाले के कारण ईदगाह के बाहर अक्सर पानी एकत्र हो जाता है, जिससे नमाजियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ईद से पहले इस समस्या का समाधान कराया जाना आवश्यक है। नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि ईद का पर्व खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर पार्षद हाजी नूर आलम, नदीम अंसारी, इमरान सैफी, नितिन जाटव, रजीव अन्नू, फहाद सलीम, वरिष्ठ समाजसेवी हैदर रहूफ, सोनू, लक्की जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply