पार्षद ने अपने क्षेत्र के गरीबों को की राशन किट वितरित

- सहारनपुर में अपने वार्ड में राशन किट वितरित करते पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू।
सहारनपुर [24CN] । देश में कोरोना महामारी के दौरान जहां अनेक संस्थाएं पीडि़तों की सहायता के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रही हैं। वहीं दूसरी ओर सहारनपुर नगर निगम के सैक्टर 47 के पार्षद अभिषेक अरोड़ा ने पूरे सैक्टर में जरूरतमंद लोगों को राशन किट देने के कार्य की शुरूआत कर सेवा की अनोखी मिसाल पेश की है।
पिछले वर्ष अभिषेक अरोड़ा टिंकू कोरोना से संक्रमित हो गए थे तथा बड़ी मुश्किल से इलाज के बाद उन्हें दोबारा जीवन प्राप्त हुआ था। इसके बाद से उन्होंने समाज सेवा को अपना लक्ष्य बना लिया है। इसके चलते इस बार भी कोरोना महामारी के दौरान अभिषेक अरोड़ा पूरी तरह जनता की सेवा में लगे हुए हैं। पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने जहां एक ओर अपने वार्ड में जरूरतमंद लोगों को राशन किट बांटनी शुरू कर दी है। वहीं जिन गरीब परिवारों में आइसोलेटिड मरीजों को आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है, उन्हें वह नि:शुल्क सिलेंडर व फ्लोमीटर उपलब्ध कराते हैं। पार्षद का कहना है कि अमीर आदमी की जरूरत को तो हर कोई पूरी कर देता है परंतु गरीब की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। उनकी जितनी मदद की जा सकती है उसके लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को आज की तारीख अस्पतालों में बेड नहीं मिल पाता है, वह अपने सम्बंधों के चलते अस्पतालों में भर्ती कराते हैं और किसी भी गरीब या लावारिस व्यक्ति के शव के दाह संस्कार का इंतजाम भी काफी समय से करते चले आ रहे हैं। अभिषेक अरोड़ा टिंकू के इस जनहित कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से ही मानवता जिंदा है।