निगम ने लोगों को दिखाया एलईडी स्क्रीनों पर शपथ ग्रहण

- सहारनपुर में पाश्र्वनाथ प्लाजा व रेलवे स्टेशन पर योगी सरकार का शपथग्रहण समारोह लाइव देखते लोग।
सहारनपुर [24CN]। योगी सरकार 2.0 के राजतिलक का लाइव प्रसारण आम जनता को दिखाने के लिए आज नगर निगम द्वारा शहर में कई स्थानों पर बड़ी एलइडी स्क्रीन लगायी गयी। जिस पर लोगों ने योगी सरकार और उनके मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ लेते बडेघ् मनोयोग और उत्साह से देखा।
योगी आदित्यनाथ के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर उनके शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण महानगर के आम जन भी देख सके इसके लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज शहर के रेलवे स्टेशन व पाश्र्वनाथ प्लाजा सहित अनेक प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगायी गयी। इन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने बड़े मनोयोग से मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को मंत्रीपद की शपथ लेते देखा और उत्साह व्यक्त किया।
रेलवे स्टेशन पर लाइव प्रसारण देख रहे एक रिक्शा चालक सुखबीर ने कहा कि हमने भी अपने जीवन में देख लिया कि किस तरह मुख्यमंत्री और उनके साथ दूसरे मंत्री कसम लेते है। पाश्र्वनाथ प्लाजा पर लाइव देख रहे सुरेश खन्ना का कहना था कि बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखना ऐसा लग रहा है जैसे हम शपथग्रहण समारोह में मौजूूद हों। खन्ना ने इसके लिए निगम की तारीफ की। प्लाजा स्क्रीन पर अनेक ग्रामीणों ने भी शपथग्रहण लाइव देखा।