shobhit University Gangoh
 

निगम ने सभी शौचालयों पर चलाया विशेष स्वच्छता कैंपेन

निगम ने सभी शौचालयों पर चलाया विशेष स्वच्छता कैंपेन
  • सहारनपुर में नगर निगम में सफाई कर्मियों को ट्रेनिंग देते नगर स्वास्थय अधिकारी व मुख्य सफाई निरीक्षक।

सहारनपुर [24CN] । नगर निगम द्वारा महानगर के सभी 58 सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों (सीटीध्पीटी) में ‘जन सुविधा सत्यापन कैंपेन के नाम से एक विशेष सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही इन शौचालयों का प्रयोग करने वाले लोगों को उनकी स्वच्छता के संबंध में जागरुक भी किया गया। सीटीध्पीटी की सफाई से जुड़े सफाई कर्मचारियों की एक कार्यशाला का निगम में आयोजन कर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर के साथ अभियान का जायजा लिया।

कैंपेन के दौरान सीटीध्पीटी वाले वार्ड में संबद्ध पार्षद, सफाई निरीक्षक व सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ‘जन सुविधा सत्यापन कैंपेन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश शासन के निर्देश पर यह कैंपेन शुरु किया गया है, जो अप्रैल के बाकि सभी रविवार को भी चलाया जायेगा।

इस कैंप के तहत महानगर के सभी सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की विशेष रुप से सफाई कराने के अलावा चूना व दवाओं का छिडक़ाव कराया गया है और स्वच्छता के संबंध में इनका प्रयोग करने वाले लोगों को भी जागरुक करते हुए समझाया गया है कि इन सीटीध्पीटी को स्वच्छ रखने में हम कैसे और क्या सहयोग कर सकते हैं। नगरायुक्त ने बताया कि जिस पार्षद के भी क्षेत्र में ये सीटीध्पीटी है उनका भी सहयोग लिया गया है। लगभग सभी संबद्ध पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र के लोगों को जागरुक करने में सहयोग दिया है।

नगरायुक्त ने कहा कि कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए हम सबकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से मुंह पर मॉस्क व सैनेटाइजर उपयोग के साथ सोशल डिस्टेंस रखने पर जोर देते हुए कहा कि गत वर्ष की तरह इस बार भी हमें एकजुटता से कोरोना की नयी लहर का सामना करना है और इसे आगे नहीं बढऩे देना है। इससे पूर्व नगर निगम में नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने सीटी/पीटी की सफाई से जुड़े सफाई कर्मियों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि सीटीध्पीटी की सफाई के बिना हम स्वच्छ सहारनपुर की कल्पना नहीं कर सकते। केवल कैंपेन वाले रविवार ही नहीं बल्कि हर रोज सीटीध्पीटी की सफाई, धुलाई और आस पास चूने व दवा का छिडक़ाव किया जाना चाहिए।

Jamia Tibbia