shobhit University Gangoh
 

निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ और स्वच्छता अभियान

निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ और स्वच्छता अभियान
  • सहारनपुर में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाते निगम के अधिकारी व कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। नगर निगम द्वारा शनिवार को श्रीराम चौक से पुल दाल मंडी तक नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटवाया गया और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गयी कि वे अपना सामान दुकानो के बाहर न रखें अन्यथा उन पर जुर्माना लगाते हुए उनका सामान भी जब्त किया जायेगा। इसके अलावा अग्रसेन चौक से घंटाघर तक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

नगरायुक्त के निर्देश पर निगम अधिकारी जेसीबी लेकर पांवधोई नदी किनारे निकले तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अभियान श्रीराम चौक से शुरु कर दाल मंडी पुल तक चलाया गया। सभी दुकानदारों को एनाउंसमेंट कर चेतावनी दी गयी कि जिस किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर अतिक्रमण किया हुआ है उसे वह स्वयं हटा ले अन्यथा अभियान के तहत उनका सामान निगम द्वारा जब्त कर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य दुकानदारों को चेतावनी देना था ताकि जब अतिक्रमण हटाया जाए तो दुकानदारों को यह बहाना न मिले कि उन्हें पहले बताया नहीं गया था। कुछ दुकानदारों के चालान भी काटे गए। अभियान में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, कर अधीक्षक विनय शर्मा के अलावा प्रवर्तन दल से हेमराज, जगपाल, प्रवीण, पवन, शिवकुमार, प्यार सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक इंदरपाल, सफाई निरीक्षक प्रकाश व छेत्रीय सुपरवाइजर संजय सैनी, राजकुमार व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा अग्रसेन चौक से घंटाघर तक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सभी दुकानदारों को जागरुक करते हुए कहा गया कि वे अपने आस पास गंदगी व पानी इक_ा ना होने दे। कूड़े के लिए कूड़ेदान का प्रयोग करें। इसके साथ ही सभी रेहडी पटरी वालों को नगर निगम में अपनी रेजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि रजिस्ट्रेशन कराकर वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के दस हजार रुपये का ऋण भी ले सकते है।

Jamia Tibbia