होटल व वैंकट हॉल संचालकों को जागरुक कर रहा निगम

होटल व वैंकट हॉल संचालकों को जागरुक कर रहा निगम
  • सहारनपुर में होटल प्रबंधकों व स्टाफ को स्वच्छता के मुख्य बिंदुओं को समझाते नगर निगम के अधिकारी व आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के वालंटियर्स।

सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के वालंटियर्स अब होटल व वैंकट हाल संचालकों को स्वच्छता के सम्बंध में समझाते हुए जागरुक कर रहे है कि गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग करते हुए उसे कैसे खाद के रुप में कन्वर्ट किया जा सकता है तथा अधिक कचरा उत्पन्न होने से किस तरह रोका जा सकता है। इसके अतिरिक्त एक अभियान के तहत घर-घर जाकर भी लोगों के स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आईईसी (सूचना एवं संचार संचार) गतिविधियों के नोडल प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल से सम्बद्ध फोर्स एनजीओ के सहयोग से वार्ड संख्या 07 में एक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में बीडब्लूजी (बल्क वेस्ट जनरेटर) कूड़ा जनरेट के संबंध में चर्चा करते हुए होटल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बीडब्लूजी के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वच्छता मानकों के पालन हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद, सफाई निरीक्षक राजेश कुमार के होटलों का स्टाफ व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।


Leave a Reply