निगम कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता: महापौर
- सहारनपुर में महापौर डा. अजय कुमार सिंह।
सहारनपुर। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा की गयी महंगाई भत्ते की दरों का लाभ निगम के संविदा और स्थायी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी मिलेगा। नगर निगम ने मई महीने से अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को यह लाभ देने का निर्णय लिया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के शासनादेश के बाद महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरे नगर निगम में भी लागू की जायेंगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ भुगतान मई महीने से दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि संविदा कर्मियों को महंगाई भत्ते में छह प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गयी है जिससे 157 संविदा कर्मियों को लाभ मिलेगा। जबकि स्थायी निगम कर्मचारियों एवं अधिकारियों के भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की गयी है जिससे 599 अधिकारियो एवं कर्मचारियों तथा 725 से अधिक पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा।