निगम ने रात्रि में चलाया बाजारों में विशेष सफाई अभियान

- सहारनपुर में सफाई अभियान चलाते निगम के सफाई कर्मचारी।
सहारनपुर। नगर निगम ने रात्रि में शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गो पर साफ-सफाई का विशेष अभियान शुरु किया है। मंगलवार की रात घंटाघर से बाजार मोरगंज स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक प्रमुख बाजारों में सफाई का अभियान चलाया गया।
रात्रि में सफाई का यह विशेष अभियान हर रोज अलग अलग मार्गो पर निरंतर चलाया जायेगा। ‘क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुरÓ के सपने को साकार करने और स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए नगर निगम द्वारा प्रमुख बाजारों और मार्गो पर मंगलवार की रात से विशेष सफाई अभियान शुरु किया गया। निगम के सफाई कर्मचारी सफाई निरीक्षक अमित तोमर के नेतृत्व में घंटाघर पर एकत्रित हुए और घंटाघर से सफाई कार्य शुरु कर भगतसिंह मार्ग, प्रताप मार्केट चौराहा, नेहरु मार्केट, चौकी सराय, शहीद गंज, चौक फव्वारा, मोरगंज होते हुए चौक भगत सिंह तक सफाई अभियान चलाया।
सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि सफाई अभियान निरंतर चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात को ढमोला पुल व देहरादून चौक होते हुए चौ.चरणसिंह चौक तक, बृहस्पतिवार को घंटाघर से कोर्ट रोड पुल, जीपीओ रोड होते हुए स्टेशन से घंटाघर, शुक्रवार 25 फरवरी को हाथी गेट गिल कॉलोनी से दीवानी कचहरी और कलक्टेऊट से वापिस कोर्ट रोड पुल तक, शनिवार 26 फरवरी को कलक्ट्रेट से हसनपुर चुुंगी तक, रविवार 27 फरवरी को घंटाघर से अंबाला रोड पुल तक तथा 28 फरवरी सोमवार को पुल जोगियान से नवाबगंज तक सफाई अभियान चलाया जायेगा।
अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि इस सफाई अभियान का उद्देश्य सफाई तो है ही साथ ही लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना भी है कि जब निगम सुबह-शाम शहर की स्वच्छता के लिए ये सब प्रयास कर रहा है तो उनका भी दायित्व है कि घरों व दुकानों का कूड़ा सड़कों व नाली नालों और नदियों में न फेंके।