shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि, दस साथियों के साथ जमात में हुआ था शामिल 

सहारनपुर में शनिवार को चिलकाना में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जनपद में अब तक पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है। बताया गया कि 60 वर्षीय यह बुजुर्ग अपने दस साथियों के साथ जमात में शामिल हुआ था। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के परिवार के कई सदस्यों को क्वारंटीन कराया है। वहीं इस पूरे इलाके को सील करने की तैयारी है।

सीएमओ डॉ बीएस सोढ़ी ने बताया गया कि चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 1 अप्रैल को जमात के साथ वापस लौटा था। चार अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग ने चार अप्रैल को इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।

शनिवार को जनपद से करीब 43 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जिनमें एक केस पॉजिटिव केस आया है। जिलाधिकार अखिलेश सिंह, एसएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी चिलकाना  पहुंचे हैं।

मेरठ में 869 जमाती या उनसे जुड़े निगरानी में हैं, इनमें 321 निजामुद्दीन से आए हुए हैं। एक महिला समेत 23 पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से तीन लोग जमातियों के संपर्क में आने वाले हैं।

जमातियों को सुभारती, जैन कॉलेज सरधना, एपीएस कॉलेज, शेल्टर होम परतापुर, पीएचसी, सलमानी मस्जिद खिवाई, अक्सा मस्जिद खिवाई, पचपेड़ा भावनपुर, हमजा मस्जिद हर्रा, नूर मस्जिद हर्रा, मकई मस्जिद हर्रा, अशरफी मस्जिद हर्रा, मैना पूठी में, फातिमा मस्जिद खिवाई,जली कोठी की तीन मस्जिद और श्रीराम इंटर कॉलेज दौराला, परीक्षितगढ़, मुंडाली में क्वारन्टीन किया गया है। इनके अलावा अन्य जमातियों की तलाश जारी है।

Jamia Tibbia