• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में कहर बरपा रहा कोरोना, 24 घंटे में 91 हजार नए मामले, 200 दिन बाद रिकार्ड केस

  • January 6, 2022
देश में कहर बरपा रहा कोरोना, 24 घंटे में 91 हजार नए मामले, 200 दिन बाद रिकार्ड केस
  • देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90928 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले मंगलवार को 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। बुधवार को कोरोना के कारण 325 मरीजों की मौत भी हुई है।

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के लगभग 91 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 325 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 19,206 मरीज रिकवर हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। इसके साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए हैं। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,85,401 हो गए हैं। इसके अलावा कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,82,876 हो गई है।

लगभग 200 दिन बाद रिकार्ड मामले

देश में लगभग 200 दिन बाद कोरोना के इतने नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 10 जून को 92,291 नए मामले सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

ओमिक्रोन के मामले 2600 के पार

कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रोन के मामले बढ़कर अब 2,630 हो गए हैं। इसके अलावा 995 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 797 जबकि देश की राजधानी दिल्ली में इसके कुल मामले 465 हो गए हैं।

148 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा

वहीं, देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148 करोड़ के पार हो गया है। कोविन एप के मुताबिक, देश में कोरोना की लगभग 148 करोड़ 71 लाख खुराक दी जा चुकी है। 86 करोड़ 78 लाख से ज्यादा पहली खुराक जबकि लगभग 62 करोड़ दूसरी डोज दी गई है। वहीं, अब तक लगभग डेढ़ करोड़ किशोरों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 153.90 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.43 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026
‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

  • March 25, 2026
‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

  • March 25, 2026
गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

  • March 25, 2026
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • March 25, 2026
45, 35 या 25 दिन… कब मिलेगा सिलिंडर? सोशल मीडिया पर दावों के बाद सरकार ने किया साफ

45, 35 या 25 दिन… कब मिलेगा सिलिंडर? सोशल मीडिया पर दावों के बाद सरकार ने किया साफ

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026
  • आसपा अध्यक्ष का पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, सीओ को दिया ज्ञापन March 25, 2026
  • मेले में 90 प्रतिशत मुस्लिम दुकानदार, यह नहीं तो खत्म हो जाएगा मेला: पंडित सतेंद्र March 25, 2026
  • अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी March 25, 2026
  • ‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड March 25, 2026
  • निगम ने 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 11 हजार जुर्माना वसूला March 25, 2026
  • चैत्र नवरात्रि महोत्सव: सप्तमी पर मां कालरात्रि की भक्ति में डूबे श्रद्धालु March 25, 2026
  • यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित March 25, 2026
  • केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर पेंशनभोगियों ने जताया विरोध, दिया धरना March 25, 2026
  • सड़कों का निर्माण बुनियादी ढांचे की रीढ़: महापौर March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez